Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस में डाइट में खेल सप्ताह के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 30, 2024
राष्ट्रीय खेल दिवस में डाइट में खेल सप्ताह के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डाइट लोहाघाट में खेल सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न खेलों में अपने हुनर दिखाए। खेल समारोह का शुभारम्भ डॉ आशुतोष वर्मा तथा डॉ कमल गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यानुभव विभाग के प्रभारी डॉ गहतोड़ी ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र राणा , टेबल टेनिस सिंगल में गौरव जोशी , टेबल टेनिस डबल्स में सचिन गोस्वामी और विवेक भट्ट, कैरम डबल्स में डॉ कमल गहतोड़ी और बच्चन नेगी विजयी रहे। इसके अतिरिक्त रोल एंड हिट प्रतियोगिता में अनुज कुमार तथा पिक एंड अर्न प्रतियोगिता में सचिन गोस्वामी ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं के आयोजन में नितिन सुतेड़ी, पवन पाण्डेय, संजय पाण्डेय और मनोज मेहता ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार मिश्र, डॉ पारूल शर्मा, डॉ नवीन जोशी, नवीन उपाध्याय, लता आर्य, डॉ अवनीश शर्मा, मनोज भाकुनी, नवीन ओली, अखिलेश श्रीवास्तव सहित समस्त संकाय सदस्यों ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें