Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद संचालन शुरू।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद कार्य शुरू। लोहाघाट में लंबे समय से जानवरों के बध के लिए स्लाटर हाउस निर्माण निर्माण व चिकित्सकीय परीक्षण की मांग की जा रही थी। ताकि जनता को स्वस्थ पशु का मांस उपलब्ध हो। मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट की मीट मंडी के पास स्लॉटर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार को नगर पालिका लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने जानकारी देते हुए बताया नगर की मीट मंडी के पास स्लॉटर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने कहा स्लॉटर हाउस में ईटीपी संयंत्र निर्माण की निविदाएं आमंत्रित की गई है जल्द ईटीपी प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया जल्द ही स्लॉटर हाउस अस्तित्व में आ जाएगा। कहा इसके बाद मांस के लिए वध किए जाने वाले पशुओं का पशु चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा परीक्षण करने के बाद स्लॉटर हाउस में आधुनिक तकनीक से बध किया जाएगा। ताकि जनता को स्वस्थ पशु का मीट उपलब्ध हो सके । उन्होंने बताया सूचना सभी मीट व्यापारियों को दे दी गई है।

जरूरी खबरें