Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पोड़ी :राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार ने चंपावत को 1–0 से हराकर जीता खिताब

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 18, 2025

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार ने चंपावत को 1–0 से हराकर जीता खिताब

कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में चंपावत के खिलाड़ियों काशानदार प्रदर्शन दर्शकों का जीता दिल।पौड़ी जिले मे जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन दिवस पर दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फुटबाल मैचों का दर्शकों के द्वारा भरपूर आनंद लिया गया। फाइनल मुकाबला में हरिद्वार और चंपावत की टीमें आमने-सामने थी जिसमें दोनों ही टीमों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया अंत मे हरिद्वार ने 1–0 से मुकाबला अपने नाम किया। अंतिम क्षणों तक चले रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार ने बढ़त बनाए रखकर खिताब पर कब्जा किया। वही कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में गई चंपावत की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीता । कंडोलिया मैदान में चार दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता ने न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया बल्कि जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी तथा नए खिलाड़ियों को उभरने का मौका दिया।समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हैं।वहीं फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष मैठाणी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया और आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं को ओर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच बागेश्वर और चंपावत के बीच खेला गया, जिसमें चंपावत ने शानदार खेल दिखाते हुए 1–0 से विजय प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल  देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला, जिसका फैसला ट्राई ब्रेकर से 5–3 से हरिद्वार ने देहरादून को हराया। दर्शकों ने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में इनायत हुसैन, प्रवीण नेगी ने मैच में कमेंट्री की। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल,खेल समन्वयक योगंबर नेगी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें