Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीo एकेडमी में विद्यालय स्तरीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

सीo एकेडमी लोहाघाट में विद्यालय स्तरीय उत्तराखंड की पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी के दिशा निर्देश में हुई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताएं शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और सामाजिक कौशल के विकास के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। ये जीवन में समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकारने की कला सिखाती हैं, साथ ही करियर में भी बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।प्रतियोगिता के संपोलिया में टीम निशा भट्ट विजयी रही।

मुर्गा झपट्टा में टीम कृष्णा बोहरा विजयी रही।

रूमाल झपट्टा में टीम नैतिक मेहरा विजयी रही।

रस्साकशी में टीम स्तुति मेहरा विजयी रही। पगबाधा दौड़ में प्रथम स्थान यश्मित और मयंक द्वितीय स्थान इशिता और तनिष्का तृतीय स्थान आयत और शिवानी ने प्राप्त किया।

फ्रॉग जम्प प्राथमिक वर्ग में प्रथम तीन स्थान जिया मेहरा, नैतिक मुरारी और काव्यांश ने प्राप्त किया।

फ्रॉग जम्प प्री प्राइमरी वर्ग में प्रथम तीन स्थान दिव्यांशी मेहर, विराज मौनी, दीक्षित माहरा ने प्राप्त किया।

प्री प्राइमरी वर्ग कुर्सी दौड़ में प्रथम तीन स्थान वैभव जोशी, मनीष भैंसोडा और अंश मेहरा, शिवांशी मेहर ने प्राप्त किया।गुब्बारा फोड प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान अस्मिता आर्या, सौरव अधिकारी और कंचना सामन्त ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर ममता मौनी,अंजू बिष्ट, पवन कुमार, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, सीमा माहरा, रश्मि पांडेय, पुष्पा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, दीपा टम्टा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें