Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे अग्नि वीर भर्ती प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे अग्नि वीर भर्ती प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण शुरूखेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला अधिकारी चंपावत के निर्देशानुसार खेल विभाग चंपावत द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया लोहाघाट में वृहद पंजीकरण व जागरूकता अभियान चलाया गया l जिसमें विकास खण्ड लोहाघाट के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही खेलों इंडिया के प्रशिक्षक मोहन सिंह राणा ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों को पंजीकरण करवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा संचालित युवाओं के शारीरिक विकास एवं अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु सभी स्टेडियमों में अभ्यास कराया जा रहा हैं। उन्होंने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से पंजीकरण करवाने के साथ ही निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई।

जरूरी खबरें