Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाटन पाटनी की फुटबॉलर सिया पाटनी का नॉर्थ जॉन के लिए चयन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

पाटन पाटनी की फुटबॉलर सिया पाटनी का नॉर्थ जॉन के लिए चयन।खेल के क्षेत्र में लोहाघाट की महिला खिलाड़ियों भी अब अपना मुकाम बनाती जा रही है। लोहाघाट के पाटन पाटनी निवासी फुटबॉलर सिया पाटनी का चयन नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सिया शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी । सिया के कोच नितेश ढेक ने कहा सिया एक प्रतिभाशाली फुटबॉलर है उन्हें पूरा विश्वास है वह अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी। सिया के चयन पर पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रहलाद सिंह मेहता , छतर सिंह ढेक,मुकेश शाह ,नवीन कनौजिया, भुवन महरा, बृजेश महरा मुकेश शाह आदि ने खुशी जताते हुए सिया को शुभकामनाएं दी है। सिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता बहादुर सिंह पाटनी, मां विद्या देवी तथा कोच नितेश ढेक को दिया है। सिया ने कहा उनके माता-पिता उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

जरूरी खबरें