Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज मे प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू।

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त व तत्कालीन डीएम पर मेजर पनि

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 20 जून को तल्ली चांदमारी , स्टेशन बाजार खड़ी गली मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाराकोट रोजगार मेले में 27 युवाओं का सुरक्षा जवान के पद पर सीधा चयनitle

पाटी:छिल्का छीना सिमलखेत मोटर मार्ग में पीएमजीएसवाई ने किया सुधारीकरण का कार्य शुरू।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज मे प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 20, 2026

प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज मे प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची 79 बालिका खिलाड़ियों ने प्रवेश के लिए बहाया पसीना

बॉक्सिंग ,एथलेटिक्स व बैडमिंटन खिलाड़ियों का किया जा रहा है चयन।

लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज मे प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु आज शनिवार को प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों की अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इस प्रक्रिया में सफल बालिका खिलाड़ियों को प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के पहले बैच में प्रवेश लेने का गौरव प्राप्त होगा। चयन परीक्षा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित की जा रही है।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में इसी वर्ष से तीन खेल विधाओं में कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस वर्ष बॉक्सिंग, एथलेटिक्स व बैडमिंटन की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए आज शनिवार से अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा जिसमें बालिका खिलाड़ियों की 800 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़ के साथ साथ बैटरी टेस्ट लिया गया। उन्होंने बताया आज प्रदेश के कई जिलों के दूर-दूर क्षेत्र से प्रवेश हेतु 79 बालिका खिलाड़िया पहुंची है ।उन्होंने बताया चयन प्रक्रिया दो दिन चलेगी। इसके बाद चयनित 30 बालिका खिलाड़ियों को महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया प्रत्येक कक्षा में 10 बालिका खिलाड़ी होंगी कहा चयन प्रक्रिया पूर्णतया निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। कहा सभी खिलाड़ियों के खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने खाने व पढ़ाई की व्यवस्था महिला स्पोर्ट्स कॉलेज मे होगी। उन्होंने बताया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माणधीन भवन पूर्ण होने के बाद विभिन्न खेलों में बालिका खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस वर्ष कक्षाएं स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट में संचालित की जाएगी उन्होंने खेल के क्षेत्र में इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। प्रदेश के दूर-दूर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने खेल प्रशिक्षकों के द्वारा ली गई चयन प्रक्रिया में काफी दमखम दिखाया।

क्षेत्र के जाने माने फुटबॉल खिलाड़ी व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने इसे धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।कहा इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज से प्रदेश की बालिकाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल मंत्री रेखा आर्य को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें