Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

: लोहाघाट:देहरादून को हराकर पौड़ी पहुंची सेमीफाइनल में 5/1से दी मात /19 अक्टूबर को टनकपुर व पिथौरागढ़ (बीबीसी) के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 18, 2024
19 अक्टूबर को टनकपुर व पिथौरागढ़ (बीबीसी) के बीच होगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे आज शुक्रवार को पौड़ी और देहरादून के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया मैच का आरंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया पौड़ी टीम के खिलाड़ियों के द्वारा शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ़ के 35 वे मिनट में पौड़ी के प्रियांशु ने शानदार गोल मारा मैच के 40 वे मिनट में बसंत के द्वारा दूसरा गोल मारकर पौड़ी की टीम को 2/0 की बड़त दिला दी मैच के दूसरे हाफ़ में भी पौड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे पौड़ी टीम के फेंटा ने 2 शानदार गोल मारे वही देहरादून की टीम एक गोल करने में सफल हो पाई पौड़ी ने मुकाबला 5/1 के बड़े अंतर से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया सेमी फाइनल में पौड़ी का मुकाबला नेपाल की टीम से होगा जिला फुटबॉल फेडरेशन अध्यक्ष बृजेश मेहरा के दिशा निर्देश में चल रही प्रतियोगिता में आज के मुकाबले के मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह मेहता ने आज के मुकाबले का शुभारंभ किया दोनों अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने को कहा अतिथियों ने कहा आज का युवा तेजी से नसे व मोबाइल के लती होते जा रहा है खेल के क्षेत्र में युवाओं का रुझान कम हुआ है उन्होंने कहा एक खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन का होना बेहद जरूरी है उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बृजेश महरा व विमल मेहता ने बताया प्रतियोगिता में नेपाल के अलावा प्रदेश की टॉप सात टीमे प्रतिभाग कर रही हैं उन्होंने बताया विजेता टीम को 50 हजार तथा उपविजेता को 30 हजार की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया मैच देखने के लिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची थी प्रतियोगिता के आयोजको ने समस्त क्षेत्र वासियों से प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है और लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया जा रहा है ऑफिशियल की जिम्मेदारी पूर्व फुटबॉलर मुकेश साह ने निभाई मेडिकल टीम मे फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया मौजूद रहे मैच का आंखों देखा हाल डॉक्टर महेश ढेक व गिरीश कुवर ने सुनाया प्रतियोगिता में नवीन कनौजिया , भुप्पी महरा,विजय शर्मा, नितिन ढेक ,अजय ढेक,दीपक सूतेरी ,आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है वही प्रतियोगिता में कल 19 अक्टूबर को टनकपुर और पिथौरागढ़ (बीबीसी) के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा

जरूरी खबरें