Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : राज्य स्थापना दिवस पर लोहाघाट में महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

राज्य स्थापना दिवस पर लोहाघाट में महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ।

महिलाओं की रस्सा कस्सी व आण (पहेली) प्रतियोगिता रही कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र।उत्तराखंड राज्य की 25 वी रजत जयंती स्थापना वर्ष के अवसर पर लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में पालिका के द्वारा रजत जयंती राज्य स्थापना वर्ष को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं व बच्चों की कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की मातृ शक्ति व बच्चों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता रही जिसमें महिलाओं के द्वारा काफी दमखम दिखाया गया। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं की प्राचीन आण (पहेली)प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्ग महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी की गई। इसके अलावा अन्य कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तो वही बच्चों की फैंसी ड्रेस, गुब्बारा फोड़ व सांस्कृतिक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि एडीएम कें एन गोस्वामी ,ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी व सभी अतिथियों ने समस्त क्षेत्र वासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ,भुवन जोशी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भूपेश देव (ताऊ) शाहिद अन्य राज्य आंदोलन कारियो को सम्मानित किया गया।पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने समस्त क्षेत्र वासियों को 25 वे राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा इन 25 वर्षों में हमारे राज्य ने काफी तरक्की की है। कई तरह की योजनाएं सरकार के द्वारा जनता के हित में संचालित की गई हैं जिनका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। पालिका अध्यक्ष ने कहा राज्य स्थापना वर्ष पर आज महिलाओं व बच्चों की कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें क्षेत्र की मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।उन्होंने बताया इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया ।पालिका अध्यक्ष ने प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। तथा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वहीं प्रतियोगिता मे क्षेत्र की मातृशक्ति व बच्चों के द्वारा प्रतिभाग कर भरपूर आनंद लिया गया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा का रहा। तो वहीं महिलाओं के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी तथा पालिका कर्मियों को धन्यवाद दिया गया तथा सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में बृजेश महरा,नरेंद्र अधिकारी, दीप जोशी, नरेश जोशी, जीवन राय, कीर्ति बगोली,, सतीश गहतोड़ी, सभासद सुरेश फर्त्याल,योगेश जोशी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, डॉ सुमन पांडे ,रेनू गढकोटी , प्रमोद महर, सुमित गढ़कोटी, कैलाश उपाध्याय, पुष्पा ढेक सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें