Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर जीत का आशीर्वाद :फर्त्याल

सीएम धामी की विधा0सभा चंपावत के पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी

चंपावत:जिलाधिकारी ने की शस्त्र अधिनियम की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी की विधा0सभा चंपावत के पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 7, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली गति: चम्पावत बनेगा खेलों का नया हब*

पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को मिली हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के संकल्प और खेल प्रतिभाओं को निखारने के विजन हेतु जनपद चम्पावत को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तथा जनपद के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पुनेठी स्थित राजस्व विभाग की 0.200 हेक्टेयर भूमि को खेल विभाग, उत्तराखण्ड शासन को हस्तांतरित कर दी गई है। हस्तांतरण की यह प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित कड़े मानकों और लोक प्रयोजन के नियमों के अधीन की गई है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत भ्रमण के दौरान जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने हेतु शूटिंग रेंज के निर्माण की घोषणा की गयी थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत आख्या और संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से जनपद के युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।..

जरूरी खबरें