Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :बलाई कलीगांव पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कलीगांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

चंपावत:अग्निकांड प्रभावितो व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मिली 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

लोहाघाट:अब पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगी सुल्ला पासम की छात्राएं। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

रुड़की:विजिलेंस ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

बनबसा:एसपी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा में चला सघन चेकिंग अभियान सुरक्षा का मजबूत पहरा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बनबसा के प्रिंस खोलिया का एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 18, 2026

बनबसा के प्रिंस खोलिया का एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन।

जॉर्डन में दिखाएंगे अपने हुनर का जलवा। कोच विजय रावत की मेहनत लाई रंग

चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र के युवा कराटे खिलाड़ी प्रिंस खोलिया का एकेएफ 24th कैडेट, जूनियर & अंडर-21 एशियाई कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 11 सितंबर 2026 तक अमान, जॉर्डन में आयोजित होगी।कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (केआईओ) द्वारा जारी चयन पत्र के अनुसार प्रिंस खोलिया कैडेट मेल कुमिते -70 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रिंस के चयन से उनके परिवार, प्रशिक्षक एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके कोच विजय रावत ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।कोच विजय रावत ने कहा कि प्रिंस जॉर्डन में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करें, यही उनकी शुभकामना है।प्रिंस खोलिया की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा देवी, महाप्रबंधक एनएचपीसी ऋषि रंजन आर्य,प्रबंधक जावेद अंसारी दीपक रजवार ,स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर प्रभारी गौरव खोलिया आदि खेल प्रेमियों एवं कराटे परिवार ने उन्हें व उनके कोच विजय रावत को बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ दी हैं। मालूम प्रिंस खोलिया खेल विभाग के कराटे कोच विजय रावत के नेतृत्व में कराटे की बारीकियां सिखते हैं। प्रिंस इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

जरूरी खबरें