Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप सम्पन्न मोहर बने चैंपियन

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप सम्पन्न मोहर बने चैंपियनचम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत डांडा ककनई में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप चम्पावत 2026 का सफल आयोजन किया गया। पर्वतीय प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने कौशल, संतुलन और सटीक अवतरण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित लक्ष्य बिंदु पर अधिकतम सटीकता के साथ उतरना था, जिसमें अत्यधिक एकाग्रता, तकनीकी दक्षता और साहस की आवश्यकता होती है। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर मोहर सिंह रहे, जिन्हें 01 लाख रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।द्वितीय स्थान चित्रा सिंह ने प्राप्त किया, जिन्हें 75 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।तृतीय स्थान स्टैनजिन सोनम ने हासिल किया, जिन्हें 50 हजार रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के साहसिक खेल आयोजन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी विम्मी जोशी , जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन बिष्ट, जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी , प्रबंधक दुग्ध संघ सुनील अधिकारी सहित अन्य मौजद रहे।

जरूरी खबरें