Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 मे ताइक्वांडो के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 मे ताइक्वांडो के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश

ताइक्वांडो से युवा बना सकते हैं अपना भविष्य।

“चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से दृढ़ तथा अनुशासित बनाना था, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो के विविध दांव-पेंचों एवं तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आत्मरक्षा कौशल (सेल्फ डिफेन्स) का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणामों में पैरामाउन्ट स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा तथा महात्मा गांधी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टनकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संदेश दिया गया कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।निर्णायक दल में जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, विमल खडायत, दिलदार अली सहित अन्य उपस्थित रहे। ताइक्वांडो आत्म रक्षा का बेहतर माध्यम है तो वहीं युवा इस खेल के जरिए नौकरी पाकर अपना भविष्य बना सकते हैं।

जरूरी खबरें