Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू 318 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 25, 2024
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू 318 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम चंपावत जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । पहले दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक आयुवर्गव मे 318 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सफल 150 बच्चों का इस योजना के लिए चयन किया जाएगा। वृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन 8 वर्ष से 14 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन जिलेभर से 318 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, नगर पालिका चंपावत और नगर पालिका टनकपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बताया कि इस दौरान 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग 53 प्रतिभागी, 9 से 10 वर्ग में 53 प्रतिभागी, 10 से 11 वर्ष में 53 प्रतिभागी, 11 से 12 वर्ष में 53 प्रतिभागी, 12 से 13 वर्ष में 53 प्रतिभागी व 13 से 14 वर्ष में 53 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बताया हर आयु वर्ग ने 53 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें से 25 बच्चों के चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सफल होने के लिए बच्चों की 30 मीटर दौड़, कूद, बैंड एंड रीच, बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाया

जरूरी खबरें