Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:जीजीआईसी काकड़ में छात्राओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू। आत्मरक्षा में सक्षम होगी छात्राएं।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

हर छात्रा को लेना चाहिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण तब आत्मरक्षा में सक्षम होगी छात्राएं: अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एसडीएम सदर अनुराग आर्य
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के जीजीआईसी काकड़ की छात्राओं को आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए एक महीने का सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य तुलसी गोस्वामी के दिशा निर्देश पर सोमवार को आत्म प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण लोहाघाट की अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट साक्षी बिष्ट के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन छात्राओं को किक, पंच व बचाव की बेसिक जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य तुलसी गोस्वामी ने बताया आत्मरक्षा प्रशिक्षण में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राएं शामिल है। उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण एक महीने का होगा। उन्होंने कहा छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण काफी अहम है ।हर छात्रा को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए। प्रशिक्षण को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है।कराटे कोच साक्षी बिष्ट ने बताया छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए जाएंगे। जो उनका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ आत्मरक्षा करने में भी उन्हें सक्षम बनाएंगे। वही अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्य ने कहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हर छात्रा को लेना चाहिए जिससे छात्रा मजबूत होने के साथ-साथ अपनी आत्म रक्षा करने में सक्षम होगी। उन्होंने कराटे और ताइक्वांडो को आत्म रक्षा का सशक्त माध्यम बताया।

जरूरी खबरें