Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: बाराकोट: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने बाराकोट में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ वॉलीबॉल में दिखाएं हाथ

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 14, 2024
लोहाघाट विधायक अधिकारी ने बाराकोट में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ बाराकोट के पोखरी खाल मैदान में यूथ क्लब बाराकोट के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुभारंभ किया विधायक अधिकारी के द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए यूथ क्लब के युवाओं की सराहना की विधायक अधिकारी ने कहा खेलों से युवा शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनने के साथ-साथ नशे से दूर रहते हैं प्रतियोगिता में प्रदेश की रुड़की, हल्द्वानी ,खटीमा, सितारगंज व बनबसा की टीमें में प्रतिभाग कर रही हैं इस दौरान विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोरा , कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल,ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी, कृष्ण अधिकारी, एसआई हरीश प्रसाद, कल्याण सिंह अधिकारी, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, सक्षम अधिकारी, विनोद अधिकारी ,कमल कालाकोटी,जीतू अधिकारी, वीरू अधिकारी , भुवन अधिकारी, दीनू अधिकारी, विपुल अधिकारी आदि मौजूद रहे दर्शकों के द्वारा प्रतियोगिता का भरपूर लुत्फ उठाया गया वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ पर क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा शानदार झोड़ों का गायन किया गया

जरूरी खबरें