Wednesday 20th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:धू धू कर जले लड़ीधूरा के जंगल मंदिर तक पहुंची जंगल की आग गेट के पास रखी शटरिंग की प्लाई हुई जलकर खाक।

बनबसा:9 गोल्ड के साथ बनबसा कराटे टीम बनी जिले की टॉप टीम। आठ खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल।

लोहाघाट:पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर व्यापार संघ व पूर्व सैनिकों ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते कल सेरीगैर में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

देहरादून: पनेशिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग,एक महिला की मौत 3 पुलिस कर्मी झुलसे अस्पताल सीज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:9 गोल्ड के साथ बनबसा कराटे टीम बनी जिले की टॉप टीम। आठ खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

9 गोल्ड के साथ बनबसा कराटे टीम बनी जिले की टॉप टीम। आठ खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल।

पूर्णिमा दुबे ने जीता डबल गोल्ड। सीमित संसाधनों के बावजूद कोच विजय रावत की मेहनत लाई रंग।

दिनाँक 8 मई से 11 मई 2026 को देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले के बनबसा के कराटे खिलाड़ियों ने कराटे कोच विजय रावत के नेतृत्व मे जोरदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदकों के साथ 15 पदक अपने नाम किये हैं। और चंपावत जिले की टॉप टीम बनी। बनबसा टीम के कोच विजय रावत ने बताया राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बनबसा से पहली बार सबसे कम उम्र 8 साल के होनहार खिलाड़ी कविश अधिकारी ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता तो वही 8 साल की होनहार कराटे खिलाड़ी पूर्णिका दुबे ने काता एवं कुमिते स्पर्धा दोनों में स्वर्ण पदक पर जीत कर चंपावत जिले का नाम रोशन किया।

कोच विजय रावत ने बताया राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ी कृष्णकांत कौशल (स्वर्ण पदक),कविश अधिकारी (स्वर्ण पदक),आकांक्षा मुरारी (स्वर्ण पदक),पूर्णिमा दुबे (कुमिते स्वर्ण पदक),पूर्णिमा दुबे (काता स्वर्ण पदक),सिंपी राणा (स्वर्ण पदक),दीपांशु (स्वर्ण पदक),लक्ष्य गहतोड़ी (स्वर्ण पदक),प्रिंस खोलिया (स्वर्ण पदक) के अलावा उमंग सिंह भंडारी (रजत पदक),अंशिका धामी (रजत पदक),अक्षया (रजत पदक) रितिका रावत (रजत पदक),अभिषेक (काँस्य पदक) साक्षी भंडारी (काँस्य पदक),तनुजा ज्यला (काँस्य पदक) जीतकर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है।मिनी स्टेडियम बनबसा के कराटे कोच विजय रावत ने बताया की सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिनाँक 21 जून से होने वाले उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा प्रस्तावित कराटे प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग हेतु देहरादून रवाना हो गए है।

कहा प्रशिक्षण के उपरांत खिलाड़ी आगामी दिनाँक 3 से 7 जून 2026 को देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे कोच विजय रावत ने कहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बनबसा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। मालूम हो सीमित संसाधनों के बावजूद कोच विजय रावत की कठिन ट्रेनिंग से बनबसा के कराटे खिलाड़ियों के खेल में निखार आते जा रहा है।कोच रावत के नेतृत्व में बनबसा के कई कराटे खिलाड़ी नेशनल तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। तथा उनकी शिष्या नेशनल मेडलिस्ट नेहा जोशी कराटे खेल के जरिए बीएसएफ में भर्ती हो चुकी है।

वही कोच विजय रावत व कराटे खिलाड़ियों ने एनएचपीसी बनबसा में प्रशिक्षण की अनुमति देने के लिए एनएचपीसी प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया है।सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, महाप्रबंधक एनएचपीसी बनबसा ऋषि रंजन आर्य , प्रबंधक जावेद अंसारी, युवा कल्याण अधिकारी चंपावत जसवंत सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार आदि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। कहा उन्हें पूरा विश्वास है राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बनबसा की टीम जिले का नाम रोशन करेगी।

जरूरी खबरें