: चंपावत में भाजयूमो की जिला कार्य समिति का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने किया शुभारंभ
Sat, Dec 9, 2023
चंपावत में भाजयूमो की जिला कार्य समिति का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने किया शुभारंभ
शनिवार को भारतीय जनता युवामोर्चा की जिला कार्यसमिति का आयोजन भाजपा कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को मजबूत करें। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूती मिले।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा द्वारा जिले में किए गए कार्यों के बारे में बताया। अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा चम्पावत जिले में पूरी जोश के साथ कार्य कर रही है। प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भारत देश के फ्रजाइल 5 से टॉप 5 तक पहुंचने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत डब्बू और पिछलग्गू था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सशक्त शक्तिशाली और सर्वमान्य बना दिया है। आज भारत जो निर्णय लेता है, दुनिया उसको मानती है। खेल से लेकर अंतरिक्ष तक जहां भारत का मान बढ़ा है, वहीं सनातन संस्कृति का गौरव भी बढ़ाया है।
द्वितीय सत्र में उन्होंने मण्डल सशक्तिकरण विषय पर चर्चा करी, उन्होंने जिला व मण्डल पदाधिकारीयों से कहा कि वह मण्डल स्तर तक जाकर विस्तारक के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करें। तृतीय सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व आपातकाल में जेल गए, हयात सिंह मेहरा ने भाजपा की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जन संघ से लेकर जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का सफर संघर्षशील और तपस्या से भरा रहा है। अटल जी ने वर्षों पूर्व भारत के विकास की बात जो कही थी, आज उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। कार्यसमिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं के हित में लाए गए नकल विरोधी कानून व उत्तराखण्ड के विकास में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री अमित लमगड़िया और गंगा पाटनी ने किया। इस मौके कुमांऊ सह संयोजक शैलेष जोशी प्रदेश सह संयोजक आउटरीच मोहन भट्ट, जिला पदाधिकारी प्रदीप रावत, कुमुद जोशी, रोहित बिष्ट, रजत मौनी, दीवान बिष्ट, नीरज बोहरा, विवेक जोशी, अखिल प्रजापति, मन्नू जोशी, मण्डल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, जतिन देउपा, बालम सिंह बोहरा, भुवन बिष्ट, विनोद बगौली, विवेक तिवारी, बलराज पाटनी, बब्लू देव, प्रदीप जोशी, मण्डल के महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटाया संजय कुमार बने नए सीडीओ
Sat, Dec 9, 2023
शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटाया संजय कुमार बने नए सीडीओ शासन ने चम्पावत के सीडीओ आर एस रावत को हटा दिया है। सीडीओ को हटाने की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सीडीओ आरएस रावत को शासन ने अचानक हटा दिया और उन्हें किसी भी जिले का सीडीओ नहीं बनाया गया है। उनकी जगह भेजे गए संजय कुमार सिंह ने सीडीओ के रूप में चम्पावत जिले में पद ग्रहण कर लिया है। चार्ज लेने के बाद सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा है कि चम्पावत को मॉडल जिला बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शनिवार को कहा कि ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहना कर गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। नेपाल सीमा से लगे चम्पावत जिले के दूरस्थ गांवों में संचालित विकास योजनाओं पर नियमित रूप से निगरानी रख समय पर काम कराया जाएगा। ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय पौड़ी के उपायुक्त परियोजना संजय कुमार सिंह को चम्पावत का सीडीओ बनाया गया है। जबकि चम्पावत के सीडीओ आरएस रावत को यहां से ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
: लोहाघाट पुलिस ने टैक्सी संचालकों के साथ करी बैठक
Sat, Dec 9, 2023
लोहाघाट पुलिस ने टैक्सी संचालकों के साथ करी बैठक
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने व टैक्सी संचालकों की समस्या के समाधान हेतु शनिवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने लोहाघाट में संचालित होने वाली समस्त टैक्सियों के संचालकों के साथ लोहाघाट थाने में बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना तथा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु वार्ता करी गई एसओ सुरेंद्र कोरंगा ने बताया लोहाघाट नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए
समस्त टैक्सी संचालकों के साथ बैठक हुई जिसमें सभी टैक्सी चालकों को अपने-अपने स्टैंड में वाहन खड़ा करने ,बाजारों में टैक्सियों को ज्यादा देर खड़ा ना करने तथा बारी-बारी से सवारियों को भरने के निर्देश दिए गए तथा वाहनों में ओवरलोडिंग न करने को कहा गया एसओ ने कहा टैक्सी चालकों के द्वारा जो समस्याएं बताई गई उनके समाधान का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जाएगा
उन्होंने कहा नियमों का पालन न करने पर टैक्सी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बैठक में समस्त टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी व चालक मौजूद रहे मैं टैक्सी चालकों के द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई