: रुद्रपुर:मु्द्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आईः विकास शर्मा
Sun, Jan 14, 2024
मु्द्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आईः विकास शर्मा
रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेसियों द्वारा भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का नाम घसीटने और उनका पुतला फूंके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। लोकसभा चुनावे से पहले ही कांग्रेस को अपनी हार का अहसास होने लगा है इसी लिए वह अब इस तरह की ओछी राजनीति कर रही है। मीडिया को जारी बयान में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखण्ड की बेटी थी अंकिता के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाये कम हैं। भाजपा संगठन और सरकार शुरू से लेकर अब तक पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ खड़ा है और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। मामले में एसआईटी और न्याय पालिका अपना काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस को न तो एसआईटी पर भरोसा है और न ही न्याय पालिका पर भरोसा है। आये दिन इस मामले पर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेकने का प्रयास करती है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए धामी सरकार और भाजपा संगठन हर संभव मदद कर रहा है इसके बावजूद कांग्रेस के लोग इस मामले में कभी अंकिता के परिवार को गुमराह करके सरकार के खिलाफ उकसाते हैं तो कभी इस मामले में जनता के बीच भ्रामक प्रचार करते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल को देखकर खुद को असहाय महसूस कर रही कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए कांग्रेसी अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का नाम घसीट रहे हैं। श्री शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को लगातार मिल रही हार और खीज का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। कांग्रेस को अंकिता और उसके परिवार से कोई लेना देना है बल्कि, वो शुरुआत से ही किसी न किसी तरह इसके जरिए बीजेपी नेताओं को निशाने पर लेकर दुष्प्रचार को हवा देकर बीजेपी के नेताओं के खिलाफ चारित्रिक रूप से बदनाम करने की साजिश कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परिजनों के साथ भी प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक संवाद बना हुआ है। परिजनों ने जिस तरह से जांच में सहयोग की मांग की, उसे समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि चरित्र हनन की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी।
: लोहाघाट के अग्निसमन विभाग को मिला नया अग्निशमन वाहन
Sat, Jan 13, 2024
लोहाघाट के अग्निसमन विभाग को मिला नया अग्निशमन वाहन
लोहाघाट के अग्निशमन विभाग को शनिवार को नया अग्निशमन वाहन मिल गया है लोहाघाट के फायर स्टेशन प्रभारी चंदन राम आर्य ने बताया लोहाघाट फायर स्टेशन के दोनों अग्निशमन वाहनों को लगभग 20 वर्ष हो चुके थे जिस कारण उनका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया था जिसके चलते विभाग को अग्नि दुर्घटनाओं के वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था उन्होंने बताया इसकी सूचना उनके द्वारा एसपी चंपावत व देहरादून मुख्यालय को दी गई थी जिसके बाद आज विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस नया अग्निसमन वाहन मिल गया है वही नया वाहन मिलने पर लोहाघाट फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने खुशी जताई फायर कर्मियो के द्वारा नए अग्निशमन वाहन का नगर में ट्रायल भी किया गया मालूम हो अग्निशमन वाहन के रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के मामले को काली कुमाऊं खबर ने प्रमुखता से उठाया था
: लोहाघाट:यूजर चार्ज के विरोध में लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sat, Jan 13, 2024
यूजर चार्ज के विरोध में लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
लोहाघाट नगर में नगर पालिका के द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज का मामला लगातार गर्माते जा रहा है शासन के निर्देश पर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में शनिवार को लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के लोगों व निवर्तमान सभासदों के द्वारा नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजर चार्ज वापस लेने तथा पालिका बोर्ड को बदनाम न करने की मांग करी गई निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और सभासदों ने कहा पालिका प्रशासक व ईओ ने नगर वासियों को विश्वास में लिए बिना यूजर चार्ज लगा दिए गए हैं तथा यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी गई है और इस मामले में पालिका बोर्ड को बेवजह घसीट कर बदनाम किया जा रहा है उन्होंने कहा किसी भी बोर्ड के द्वारा यूजर चार्ज के बजट को पास नहीं किया गया है
यह उनके पालिका बोर्ड को बदनाम करने की साजिश है वही लोगों का कहना है पालिका के द्वारा किसी भी नगरवासी की राय नहीं ली गई और जबरन मनमर्जी से यूजर चार्ज लगा दिए गए जिसका पूरे नगरवासी विरोध करेंगे वहीं वर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर यूजर चार्ज वापस नहीं लिए गए और बोर्ड को बदनाम करना नहीं छोड़ा गया तो वह जनता को साथ लेकर जन आंदोलन छोड़ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने से पीछे नहीं हटेंगे वही ईओ प्रियंका रैकवाल का कहना है यूजर चार्ज का गजट शासन से पास हो चुका है जिसके तहत निर्धारित दरों से यूजर चार्ज लिए जा रहे हैं कुल मिलाकर यूजर चार्ज को लेकर लोहाघाट का माहौल और राजनीतिक दोनों गरमा गए है शुक्रवार को भी व्यापारियों ने यूजर चार्ज के विरोध में एसडीएम लोहाघाट से मुलाकात करी थी प्रदर्शन करने में निवर्तमान सभासद राजकिशोर शाह ,नवीन नाथ दीपक शाह, जगदीश खर्कवाल ,नवीन कुमार, मनोज हेम राय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे