: महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा सांसद अजय टम्टा पहुंचे चंपावत
Fri, Jun 9, 2023
भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत अल्मोड़ा लोकसभा सीट के भाजपा सांसद अजय टम्टा चंपावत जिले के दौरे में पहुंचे जिले की लोहाघाट विधानसभा मैं पहुंचने पर सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तथा उनके सम्मान में एक बाइक रैली का भी आयोजन किया गया जहां सांसद टम्टा ने जिले के लोहाघाट में नवीन मतदाताओं ,भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करी इसके अलावा सांसद टम्टा ने नवीन मतदाताओं तथा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ टिफन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
तथा सभी के साथ भोजन साझा किया सांसद टम्टा ने कहा महाजनसंपर्क अभियान के तहत पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में देश व प्रदेश में जो जो जनकल्याणकारी व विकास कार्य हुए हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने नई नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है
सांसद टम्टा ने कहा पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में देश में सड़कों का जाल बिछाया गया है तथा बिजली, पानी ,शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है तथा सीमाओं को मजबूत किया गया है उन्होंने कहा भाजपा का मूल उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ को पहुंचाना है उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से
अभी से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनेगी कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा, सुभाष बगोली ,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे,प्रकाश राय, गंगा पाटनी ,मोहन चंद्र पाटनी बलवंत गिरी ,जीवन गहतोड़ी, सतीश पांडे, सतीश खर्कवाल , पंडित मदन कॉलोनी, निर्मला अधिकारी, चंद्रकला मेहरा, रेनू गरकोटी , विनोद बगोली , रिंकू अधिकारी , सचिन जोशी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
: अवैध देसी शराब के साथ टनकपुर में पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
Fri, Jun 9, 2023
टनकपुर के पूर्णागिरि में चल रहे मेले को नशा मुक्त रखने के तहत पुलिस ने एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया हुआ है टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा ने बताया टनकपुर पुलिस ने हनुमान चट्टी के पास पहले नाले के पास शक होने पर मैक्स वाहन संख्या UK 05 TA 0197 की तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को 2 कट्टो में 66 क्वाटर देसी शराब के बरामद हुए सीओ वर्मा ने बताया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में घसियार मंडी टनकपुर के पप्पू व उसके बेटे पारस को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है सीओ बर्मा ने बताया दोनों बाप बेटा शराब को मेला क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे जिनको पुलिस के द्वारा धर दबोच लिया गया पुलिस टीम में एसआई दिलबर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह व कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे
: पाटी के गागर गांव में गौशाला में लगी भीषण आग दो भैसे झुलसी
Fri, Jun 9, 2023
पाटी ब्लाक की ग्राम सभा गागर में श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी स्व, गोविंद बल्लभ की पशुशाला मे अचानक आग लग गई गौशाला में दो भैस बांधे हुए थे, गोशाला के अंदर रखी सूखी घास में आग लगने से गोशाला मे धुआं उड़ता देख गांव के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास कर बड़ी मुश्किल से भैंसो को बाहर निकला, इस दौरान एक भैंस गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई तथा दूसरी भैंस आंशिक रुप से आग से झुलस गई। घटना गुरुवार दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है आपसे गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद उपाध्याय ने बताया कि
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक नेहा ओली को दे दी है। जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी, ग्राम प्रधान तुलसी देवी, लीलाधर भट्ट, टीकाराम आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।आग बुझाने में चंद्रशेखर, पीतांबर जोशी, सावित्री,हरीश उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, बलवंत,जीवन,रेवती देवी,जानकी देवी, पुष्कर,सोनू, भागीरथी देवी, प्रेम बल्लभ,हेमा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।