: भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा मे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
Wed, Jun 14, 2023
महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट मे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी ने कहा कि पहले की सरकारें जनता से टैक्स वसूलकर घोटालों में संलिप्त थी। लेकिन, आज मोदी सरकार टैक्स को आम लोगों के लाभ के लिए खर्च कर उन्हें सुविधा दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य इसके गवाह हैं।
जोशी ने कहा महा जनसंपर्क अभियान के तहत पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा 2024 में एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है जोशी ने कहा प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की सीढ़ियां लगातार चड रहा है जनता भाजपा के साथ है
वही भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक मुकेश कलखुड़िया ने अभियान के उद्देश्य को बताते हुए सफल बनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य व जिपं अध्यक्ष ज्योति राय ने सभी मोर्चों को भाजपा का प्रमुख अंग बताया।
कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि सरकार ने जनता के हित में जो कार्य किए हैं, उन्हें हम सभी लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी, भाजपा पदाधिकारी सतीश पांडेय, निर्मला अधिकारी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गोविंद प्रसाद, महिला मोर्चा कुमाऊ सहसंयोजक विनीता फर्त्याल, चंद्रकला मेहरा
मोर्चों के जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, पूरन बिष्ट, रवि प्रजापति जीवन गहतोड़ी ,विनोद गोरखा गंगा पाटनी सहित मोर्चों के जिला व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत
Wed, Jun 14, 2023
अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत
अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर क्षेत्र की महिलाओं ने श्री राम जानकी की आरती उतारकर रथ का भव्य स्वागत किया रथ संचालक सोनू ने बताया इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना तथा देश में चल रहे लव जिहाद व धर्मांतरण पर रोक लगाना है जिसके लिए उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा पूरे देश में 90 श्री राम रथ चल रहे हैं तथा उत्तराखंड में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक श्री राम रथ चल रहा है सोनू ने बताया रथ के माध्यम से वे लोग गांव गांव जाकर हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं
तथा शाम को रथ के माध्यम से लोगों को रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला, जय गंगा मैया सीरियल दिखाए जा रहे हैं तथा ग्रामीणों को लव जिहाद व धर्मांतरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं महिलाओं के द्वारा श्री राम रथ की भव्य आरती उतारी गई इस मौके पर आशा कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, निर्मला पांडे, पुष्पा बिनवाल, राधा देवी आदि मौजूद रही
: बाराकोट में लंपी वायरस का कहर 4 गायों की हुई मौत
Wed, Jun 14, 2023
चंपावत जिले में लंपी वायरस ने कहर ढा रखा है पशुपालन विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं लंपि वायरस से जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव में 4 गायों की मौत हो गई तथा कई मवेशी लंपी वायरस की चपेट में है आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि लंपी वायरस से गांव के त्रिलोक सिंह ,पूरन सिंह, शंकर सिंह ,आनंदी देवी की गाय की मौत हो गई है उन्होंने बताया इनमें दुधारू व गर्भवती गाय भी शामिल है उन्होंने कहा ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है जो कि दूध बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्रामीणों को मुआवजा देने व गांव में पशुओं में टीकाकरण की मांग करी है मालूम हो चंपावत जिले में लंपी वायरस से सैकड़ों मवेशियों की मौत हो चुकी है तथा कई मवेशी गंभीर रूप से बीमार पड़े हुए हैं हालांकि पशुपालन विभाग के द्वारा गांव गांव जाकर टीकाकरण किया जा रहा है पर फिर भी बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया अगर गांव में कोई भी पशु लंपी वायरस से ग्रसित है उसकी सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को दें उन्होंने कहा विभाग की टीम गांव गांव जाकर पशुओं में टीकाकरण कर रही है बीमारी पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है