: पाटी (चंपावत )के शिक्षक की हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई मौत
Thu, Jun 22, 2023
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के चोड़ा में एक निजी स्कूल में तैनात शिक्षक को मंगलवार रात चोरगलिया के पास कार ने टक्कर मार दी थी बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस के अनुसार चौरा पाटी निवासी बलदेव प्रसाद(33) पुत्र चनी राम प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे वह हल्द्वानी में पेपर देने आए थे मंगलवार को चोरगलिया में अपने चाचा के घर गए थे रात में चोरगलिया से बाइक पर हल्द्वानी की ओर आ रहे थे तभी अनियंत्रित गति से आ रही लखनऊ नंबर की कार ने टक्कर मार दी इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई वही चोरगलिया थाने के एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कार को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है
: होली विजडम स्कूल मानेश्वर की छात्रा पावनी ने नीट परीक्षा करी उत्तीर्ण
Wed, Jun 21, 2023
होली विजडम स्कूल मानेश्वर (लोहाघाट)के प्रबंधक संजय पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की होनहार छात्रा पावनी उप्रेती ने नीट परीक्षा उत्तीर् कर ली है पावनी ने 720 में से 587 अंक हासिल किए हैं पंत ने बताया विद्यालय के छात्र नितिन पुनेठा ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करी है जबकि विद्यालय के ही होनहार छात्र अनुज मेहता ने जेई मेंस परीक्षा 94.57% अंकों के साथ उत्तीर्ण करी है
विद्यालय के होनहारो की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ,शिक्षक दीपक वर्मा, दिनेश गरकोटी , हिम्मी पुनेठा,गिरीश जोशी ,जीवन पांडे एवं समस्त स्टाफ ने खुशी जताते हुए होनहारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं वही लोहाघाट क्षेत्र के लोगों ने होनहारो की शानदार सफलता पर
होनहारो, उनके परिजनों व विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दी है मालूम हो होली विजडम स्कूल के कई छात्र छात्राएं सफलता के कई आयाम पार कर चुके हैं वही तीनों होनहारो ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व अपने परिजनों को दिया है
: सीएम धामी पहुंचे मां बाराही धाम देवीधुरा
Wed, Jun 21, 2023
मुख्यमंत्री पहुंचे बाराही धाम देवीधुरा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के देवीधुरा मां बाराही मंदिर में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ प्रतिभाग करने देवीधुरा पहुंचे, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जीआईसी देवीधुरा में बने हेलीपैड पर पहुंचे
जहां एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर एकत्र कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के जनसैलाब को देखते हुए हेलीपैड से देवीधुरा मंदिर के लिए पैदल यात्रा की
और देवीधुरा स्थित सुप्रसिद्ध मां बाराही धाम मंदिर पहुंचे और सर्वप्रथम मां बाराही मंदिर में जाकर माता बाराही के दर्शन किए जिसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया एवं प्रदेश के मंगल एवं लोक कल्याण हेतु संकल्प कर हवन कुंड में आहुतियां समर्पित की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने माता बाराही मंदिर की पुस्तक का विमोचन किया
साथ ही बाराही मंदिर देवीधुरा की नई वेबसाइट का शुभारंभ भी किया कार्यक्रम स्थल पर जनता से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने चंपावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने एवं उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार महिलाओं के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है साथ ही प्रदेश में हुए अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए
अब तक 2200 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है प्रदेश में किसानों के लिए अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिसके अंतर्गत 18000 से ज्यादा पोली हाउस लगाई जाएंगे प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए होमस्टे योजना पर कार्य हो रहा है जिसमें अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त हुई है योग के विषय में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन में योग का बहुत महत्व है उनकी हर सुबह योग के साथ ही शुरू होती है
अपनी दिनचर्या मैं योग को अपनाने से योगी ऊर्जावान बना रहता है वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का दिन है कि आज 21 जून विश्व योग दिवस है तो वही मां बाराही मंदिर में विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिससे संकल्पित होकर हम चंपावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए कार्य करेंगे सीएम धामी ने कहा माता बाराही मंदिर को मानस खंड मंदिर माला प्रोजेक्ट के तहत जोड़ा जा चुका है जल्द ही मंदिर को दिव्य को भव्य रूप दिया जाएगा
तथा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास और सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है जल्द ही आप इसे नए स्वरूप में देखेंगे। वही चंपावत जिले के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा कई घोषणा करी गई कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ,भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,बाराही मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगढ़िया, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ,बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, कैलाश अधिकारी, गोपू साामंत, प्रकाश तिवारी सहित बाराही मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे