: चंपावत:कई घंटे बाद खुला टनकपुर चंपावत एनएच फंसे वाहन निकले
Mon, Jul 8, 2024
कई घंटे बाद खुला एनएच फंसे वाहन निकले
पिछले कई घंटो से स्वाला में बंद पड़े टनकपुर चंपावत एनएच 9 को सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे खोल दिया गया एनएच खुलने के बाद फंसे हुए वाहनों को सावधानी पूर्वक निकाला गया लगातार बारिश के चलते स्वाला में एनएच को खतरा लगातार बना हुआ है मशीने लगातार एनएच खोलने में जुटी हुई थी फिलहाल एनएच खुलने से प्रशासन व यात्रियों ने राहत की सांस ली
: चंपावत:9 व 10 जुलाई को टनकपुर /बनबसा क्षेत्र के स्कूल रहेंगे बंद
Mon, Jul 8, 2024
9 व 10 जुलाई को टनकपुर /बनबसा क्षेत्र के स्कूल रहेंगे बंद
जनपद चंपावत में दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई 2024 तक हुई भारी वर्षा के कारण तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) अंतर्गत जल भराव की समस्या तथा छात्र-छात्राओं व ननिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे ने तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्र टनकपुर एवं बनबसा में दिनांक 9 जुलाई (मंगलवार) एवं 10 जुलाई (बुधवार) को समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।* साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यह आदेश सिर्फ मैदानी क्षेत्र के लिए लागू है पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालय विधिवत खुले रहेंगे
: लोहाघाट:भारी बारिश से गल्ला गांव देवली माफी सड़क बंद डोबाभागू के स्कूल भवन को हुआ खतरा
Mon, Jul 8, 2024
भारी बारिश से गल्ला गांव देवली माफी सड़क बंद डोबाभागू के स्कूल भवन को हुआ खतरा
बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से सोमवार को गल्ला गांव देवली माफी सड़क बंद हो गई है जिस कारण क्षेत्र में कई वाहन फंस गए हैं वहीं सोमवार को डोबा भागू की ग्राम प्रधान हेमा तिवारी ने बताया सड़क बंद होने से गांव का संपर्क अन्य जगह से कट गया है तथा ग्रामीण अपने कार्यों में नहीं जा सके ग्राम प्रधान ने बताया इसके अलावा डोबा भागू राजकीय इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार गिरने से
विद्यालय भवन खतरे की जद में आ गया है ग्राम प्रधान हेमा तिवारी ने प्रशासन व पीएमजीएसवाई से जल्द सड़क खोलने व विद्यालय भवन की सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है वहीं सड़क बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है