: लोहाघाट:जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा युद्ध :गोविंद वर्मा /भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Thu, Jan 9, 2025
जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा युद्ध :गोविंद वर्मा /भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
23 जनवरी को होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को जीत दिलाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता गोविंद वर्मा को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटा हुआ है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा उनका एकमात्र लक्ष्य है जीत और भाजपा जनता के आशीर्वाद से इस लक्ष्य को हासिल करने जा रही है बर्मा के समर्थन में जहां जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय खुलकर मैदान में कूद गई है
तो वही मातृ शक्ति के साथ-साथ युवा वर्ग अपने व जनता के चहेते गोविंद को जीत दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है वही गोविंद वर्मा भी अपने द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों के बदले घर-घर जाकर जनता से जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं गोविंद वर्मा ने कहा वह अपनी देवतुल्य जनता के सहयोग से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे वर्मा ने नगर की जनता से पूर्व की भांति अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है गोविंद को नगर में किए गए विकास कार्यों का फायदा मिलता नजर आ रहा है तो वहीं भाजपा में एक जुटता नजर आ रही है
प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता से लेकर मंडल स्तर तक का भाजपा कार्यकर्ता वर्मा के लिए मैदान में कूदा हुआ है मालूम हो लोहाघाट व चंपावत सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी हुई है क्योंकि जिला मुख्यमंत्री का है जल्द मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं फिलहाल गोविंद के कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं
: लोहाघाट: भूपाल मेहता बने हर वर्ग की पसंद बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद
Thu, Jan 9, 2025
निर्दलीय भूपाल मेहता बने हर वर्ग की पसंद बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद
लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता का प्रचार दिनों दिन ज़ोर पकड़ता जा रहा है मेहता हर वर्ग की पसंद बने हुए मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा व कांग्रेस को काफी परेशानी में डाला हुआ है मेहता के चुनाव मैदान में उतरने से लोहाघाट में मुकाबला त्रिकोणी बन चुका है
मेहता के द्वारा सुबह से ही लोहाघाट नगर के हर वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है मेहता घर घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं तथा नगर के बुजुर्गों से मिल उनका आशीर्वाद लेते हुए नगर की समस्याओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं मेहता ने कहा अगर इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे लोहाघाट को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा उन्होंने कहा उनका उद्देश्य सिर्फ लोहाघाट नगर का भरपूर विकास करना है वही मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने मेहता को ताकत दी है तो वहीं भाजपा व कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ा दी है वह हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं मेहता भी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं तथा लोगों से अपने चुनाव चिन्ह घंटी में मतदान करने की अपील कर रहे हैं
मालूम हो मेहता नगर में एक तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते है अपने कार्यकाल में उनके द्वारा नगर में कई विकास कार्य किए गए हैं वहीं बुजुर्गों के द्वारा मेहता का ध्यान नगर की कई समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है कुल मिलाकर मेहता एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर नजर आ रहे हैं मेहता के चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला काफी रोमांचकारी हो गया है
: चंपावत में बंगाल टाइगर का शव मिलने से मची सनसनी
Wed, Jan 8, 2025
चंपावत में बंगाल टाइगर का शव मिलने से मची सनसनी
आज बुधवार दोपहर को चंपावत के ग्राम पंचायत ढकना बडोला व डुंगरासेठी से सटे जंगल में लकड़ी लेने गयी ढकना बडोला की महिलायों द्वारा पुरातत्व व प्रसिद्ध एकहत्या नौले के समीप विशालकाय 7 फ़ीट लंबे और 4 फ़ीट ऊंचे बंगाल टाइगर का शव देखा जिसकी सूचना महिलाओं के द्वारा आसपास के लोगों को दी गई जिन्होंने वन विभाग को बंगाल टाइगर का शव पड़े होने की सूचना दी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा बंगाल टाइगर के शव को कब्जे में लिया फिलहाल टाइगर की मौत की वजह का अभी कोई पता नही चल पाया है, मौके पर पहुँचे डीएफओ चम्पावत नवीन पंत व एसडीओ नेहा सौन ने बताया मौत आपसी संघर्ष में हुई है। उन्होंने कहा बंगाल टाइगर जो आज तक यहां नही देखे गए,आखिर कहां से आये और कितने है , इस बारे में जानकारी ली जा रही है।
बाघ की मौत का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। अलबत्ता बंगाल टाइगर के DNA की जांच भारतीय वन्य जीव संस्था देहरादून भेजी जाएगी। जबकि बिसरा जांच के लिए IVRI बरेली भेजा जाएगा। वहीं बंगाल टाइगर के चंपावत के पर्वतीय पहुंचने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मालूम हो कुछ माह पूर्व चंपावत जिले के बरदाखान में भी ग्रामीणों के द्वारा बंगाल टाइगर देखने की पुष्टी की थी बंगाल टाइगर का पहाड़ी क्षेत्र मे आना खतरे की घंटी है जिसने बन विभाग के कान खड़े कर दिए हैं मालूम हो 19 वी सदी में मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट ने चंपावत के गौड़ी में एक नरभक्षी बाघिन का शिकार किया था जिसने 350 लोगों को मौत के घाट उतारा था जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आज भी दर्ज है