Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:गिरी हुई मिली धनराशि को बांटने के लिए लड़ रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 2, 2024
गिरी हुई मिली धनराशि को बांटने के लिए लड़ रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे आज लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में दो युवक देवीधुरा के सोनकोट क्षेत्र में हुए शादी समारोह में गिरी हुई मिली धनराशि को बांटने के लिए लड़ रहे थे तभी लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा की नजर इन दोनों युवकों पर पड़ी उन्होंने युवकों से लड़ने का कारण पूछा तो युवकों ने शादी समारोह में गिरा हुआ पर्स मिलने की बात कबूल की युवकों ने बताया रुपए बांटने को लेकर उन दोनों के बीच लड़ाई हो रही है कांस्टेबल महारा ने बताया उन्होंने युवकों से रूपयो से भरा हुआ पर्स ले लिया है है जिसमें 8 हजार रुपए से अधिक की धनराशि है तथा यह धनराशि उनके पास सुरक्षित है कांस्टेबल मेहरा ने कहा जिस किसी भी व्यक्ति की यह धनराशि है वह पहचान बता कर उनसे ले सकता है कांस्टेबल मेहरा ने बताया धनराशि स्वामी उनसे 9411760 725 नंबर पर संपर्क कर सकता है कांस्टेबल महरा ने बताया युवकों को यह धनराशि 21 नवंबर को देवीधुरा क्षेत्र के सोनकोट गांव में हुए शादी समारोह में गिरी हुई मिली दोनों युवक टेंट हाउस में कार्य करते थे जो आज अपने घर जाने के दौरान लोहाघाट बस स्टेशन में उक्त धनराशि को बांटने के लिए आपस में लड़ रहे थे कांस्टेबल महारा ने बताया उनके द्वारा टेंट हाउस स्वामी से पुष्टि कर युवकों को कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया है

जरूरी खबरें