Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

सूचना

: लोहाघाट:हिटलर मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रैफर 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 20, 2024
हिटलर मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रैफर गुरुवार देर शाम लोहाघाट के हिटलर मार्केट में कुछ लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया जिसमें एक युवक पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों के द्वारा युवक को हमलावरों से बचाया गया जानकारी के मुताबिक रेगडू निवासी केदार सिंह मेहता का किसी बात को लेकर हिटलर मार्केट में  ग्रिल बनाने का कारखाना चलाने वाले कैलाश राम नाम के युवक से विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर कैलाश व उसके दो-तीन साथियों ने केदार पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया हमले में युवक के पेट, पर व अन्य जगह काफी गंभीर चोट लगी आसपास के लोगों के द्वारा युवक को हमलावरो से किसी तरह बचाया गया गंभीर रूप से घायल युवक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर सुमित जोशी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का उपचार किया डॉक्टर जोशी ने बताया युवक के पेट में चाकू जैसी नुकीली चीज से हमला किया गया है युवक के पेट में पांच टांके लगाए गए हैं इसके अलावा युवक के शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी जगह चोट लगी है अन्य हिस्सों में चार टांके लगाए गए है तथा उपचार के बाद युवक को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया है वही लोहाघाट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष चेतन रावत ने बताया मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली गई उन्होंने बताया अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी वही शाम को हुई चाकूबाजी की घटना से हिटलर मार्केट में अफरा तफरी मच गई घायल युवक का उपचार करने में वार्ड बॉय हिमांशु मेहरा ,दीपक बिष्ट ,विक्रम व संजय दताल आदि शामिल रहे जानकारी के अनुसार घायल युवक कैलाश की दुकान के सामने पेशाब कर जाता था इसी बात को लेकर विवाद हुआ

जरूरी खबरें