Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: नानकमत्ता में हुये हादसे में लोहाघाट के युवक की मौत

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 18, 2023
नानकमत्ता में वाहन की चपेट में आने से लोहाघाट के युवक की मौत खटीमा रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नानकमत्ता के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोहाघाट के एक युवक की मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक लोहाघाट निवासी रवि (25 )पुत्र मनोज कुमार को सोमवार रात्रि करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया राहगीरों की सूचना पर 108 वाहन सेवा द्वारा उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने मृतक के पिता मनोज कुमार से संपर्क कर घटना की जानकारी दी वही खटीमा में रह रहे मृतक के मामा महेंद्र को दुर्घटना की सूचना दी गई जो तत्काल अस्पताल पहुंचे मृतक तीन भाइयों में मझला भाई था उसका बड़ा भाई रोहित और छोटा मोहित है बताया जा रहा है युवक रात्रि में कहीं जाने के लिए वाहनों को रोक रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था दोपहर बाद पहुंचे पिता मनोज कुमार ने बताया रवि सोमवार को खटीमा आया था खटीमा में रवि का अंतिम संस्कार कर दिया गया है

जरूरी खबरें