Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:श्रम विभाग के शिविर में श्रमिकों की समस्याओं का हुआ समाधान कम संख्या में पहुंचे श्रमिक 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 23, 2024
श्रम विभाग के शिविर में श्रमिकों की समस्याओं का हुआ समाधान कम संख्या में पहुंचे श्रमिक डीएम चंपावत नवनीत पांडे के निर्देश पर श्रम विभाग चंपावत के द्वारा शुक्रवार को लोहाघाट के ब्लॉक सभागार में लोहाघाट क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार के द्वारा शिविर में आए श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया हालांकि शिविर में काफी कम संख्या में श्रमिक पहुंचे हुए थे जिन्होंने श्रम कार्ड बनने में आ रही दिक्कतों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी के सम्मुख रखा तथा नाराजगी जताई श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार ने श्रमिकों की समस्या का समाधान करते हुए बताया श्रम कार्ड बनने में जो सबसे बड़ी दिक्कत है आ रही है उसमें श्रमिकों के द्वारा प्रपत्रों को अधूरा व सही ढंग से नहीं भरा जा रहा है जिस कारण उनके रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं उन्होंने श्रमिकों से सही ढंग से प्रपत्र भरने के बाद सीएचसी सेंटर मे रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी उन्होंने जिले के सभी श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी ने डीएम चंपावत व श्रम प्रवर्तन अधिकारी से दूरस्थ क्षेत्रों में भी श्रम शिविर लगाने की मांग की है ताकि दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को भी श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके हालांकि शिविर में काफी कम संख्या में श्रमिक पहुंचे हुए थे वहीं कुछ श्रमिकों ने सीएचसी केंद्र संचालकों पर श्रम कार्ड बनाने के लिए अधिक धनराशि लेने के आरोप भी लगाए

जरूरी खबरें