Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: बाराकोट:पिरुल उत्पाद निर्माण पर आधारित महिलाओं का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
पिरुल उत्पाद निर्माण पर आधारित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ सोमवार को एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) चंपावत द्वारा बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा पमदा में समूह की महिलाओं को 13 दिवसीय पिरुल से बनने वाले उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल तथा आर सेटी निदेशक प्रांशु मैठानी द्वारा किया गया मुख्य अतिथि अमर सिंह ग्वाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को पिरुल उत्पाद निर्माण में मौजूद रोजगार के अवसरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के बैंकिंग ऋण योजनाओं ,कैशलेस ट्रांजेक्शन और साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई उद्घाटन अवसर पर आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी द्वारा सभी प्रतिभागियों को आर सेटी संस्थान की जानकारी ,नियम ,उप नियम की जानकारी दी गई तथा रोजगार हेतु प्रेरित किया गया आर सेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र तथा विजय लड़वाल द्वारा प्रतिभागियों का प्रशिक्षण हेतु नामांकन कराया तथा आरसेटी के कार्यालय सहायक महेंद्र सिंह पटवा द्वारा अन्य विभाग की औपचारिकताएं पूर्ण की वहीं 13 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुमन जोशी द्वारा पिरुल उत्पाद निर्माण की जानकारी दी जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे टी कोस्टर, टोकरी, की चेन ,हेयर क्लिप आदि बनाने की जानकारी दी जाएगी प्रशिक्षण में ग्राम सभा पमदा की स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाएं प्रतिभाग कर रही है वही आर सेटी के निदेशक ने कहा अधिक से अधिक पिरुल उत्पाद बनाकर हम जंगलों को आग से भी बचा सकते हैं उद्घाटन अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र ,विजय सिंह लड़वाल ,महेंद्र सिंह पटवा ,मास्टर ट्रेनर सुमन जोशी मौजूद रहे

जरूरी खबरें