Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लालकुआं:रानीखेत एक्सप्रेस की महिला बोगी में चले लात घूसे कईयो के फटे कपड़े कई हुए घायल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 16, 2024
रानीखेत एक्सप्रेस की महिला बोगी में चले लात घूसे कईयो के फटे कपड़े कई हुए घायल लालकुआं मे दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में तीन युवतियों को बिठाने के लिए आए नगर के संजयनगर हाथीखाना निवासियों का महिला कुपो में पुरुषों के बैठे होने पर हुए विवाद हो गया और देखते ही देखते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक युवतिया चोटिल हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। परंतु इसी दौरान ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली जबरस्त मारपीट के दौरान एक दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए, जिसमें आधा दर्जन को गंभीर चोट पहुंची है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से जूते, चप्पल, बेल्ट और ईंट पत्थर चले, जिसमें प्लेटफॉर्म परिसर में भगदड़ मच गई, तथा जीआरपी पुलिस को भी स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, घटना इतनी तेजी से हुआ कि अन्य यात्रियों एवं रेल कर्मियों के समझ में कुछ नहीं आया, तथा आधा दर्जन युवकों के कपड़े पूरी तरह फट गए, तथा एक युवती प्लेटफार्म परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।

जरूरी खबरें