Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत मे कौन है वो जो रात के सन्नाटे में अस्पतालों एवं डेंजर जोन में जाकर ले रहा है आम लोगों की सुध

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 12, 2025

कौन है वो जो रात के सन्नाटे में अस्पतालों एवं डेंजर जोन में जाकर ले रहा है आम लोगों की सुध

रोगियों का हाल-चाल, दवा व भोजन मिल रहा है या नहीं ? कोई दिक्कत तो नहीं ? जैसे आत्मियता से बात करने वाला और कोई नहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार थे ।चंपावत। जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को उन्हें दूसरे दिन सुबह पता चला कि उनसे रात में बड़ी आत्मीयता के साथ उनका हाल-चाल जानने, कोई और दिक्कत तो नहीं ? दवा व भोजन मिल रहा है या नहीं ? पूछने वाला और कोई नहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार थे। एकदम सादगी एवं स्वभाव में विनम्र जिलाधिकारी की "क्विक एक्शन" की कार्य संस्कृति से आम लोग जितना राहत महसूस कर रहे हैं, वही किसान का बेटा यह अधिकारी जिले में चर्चा का विषय बने हुए है, जो दीन दुखियों एवं सिस्टम से परेशान लोगों को जिस अंदाज में राहत देकर उनकी दुआओं से इस अधिकारी को इतनी ताकत मिल रही है कि इनमें ऐसा जुनून सवार है कि वह कैसे लोगों की मदद कर उनके निराश चेहरों में मुस्कान देख सके। इस अधिकारी की सक्रियता ने जिले के तंत्र को इतना सजग बना दिया है कि देर रात में भी जिला चिकित्सालय के सभी लोग वहां रोगियों की सेवा में लगे हुए थे।डीएम का कहना था कि रोगियों को लेकर ही अस्पताल का अस्तित्व होता है। जिन लोगों की समझ में यह आ जाएगा कि इन्हीं रोगियों की बदौलत उनका सम्मान व उनका पेट पल रहा है, उसी दिन से उनकी कार्य संस्कृति का भाव ही बदल जाएगा। उन्होंने रात में भर्ती रोगियों के तिमारदारों को पूरी सुविधा देने के साथ कहा रोगियों के जीवन को बचाने के लिए अंतिम क्षण तक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय में एडवांस्ड लाइफ सेविंग एंबुलेंस की व्यवस्था करने की भी जरूर अनुभव की।

त्यौहारी सीजन में सड़क की हालत देखने रात में ही पहुंच गए डेंजर जोन में ।

चंपावत‌। स्वाला डेंजर जोन में त्यौहारी सीजन में आम लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी या नहीं, इस परखने के लिए जिलाधिकारी रात में ही स्पोंट में पहुंच गए। वहां युद्ध स्तर पर मलवा हटाने एवं ट्रीटमेंट का कार्य जारी था। हर वक्त आम लोगों की सुध लेने वाले जिलाधिकारी के डेंजर जोन में आने से अब वहां का छोटा स्टाफ भी उनसे परिचित हो चुका है। जिससे उनकी गति व मति ही बदल गई है।

जरूरी खबरें