Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:रेगडु के ग्रामीणों ने सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 14, 2024
रेगडु के ग्रामीणों ने सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान लोहाघाट विधानसभा के रेगरु क्षेत्र के आगर चाक ग्राम सभा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2024 बहिष्कार का ऐलान कर दिया है रविवार को गांव के युवा किशोर मेहता ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा रेगरु क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मरोड़ाखान छन्दा सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं पर सरकार व प्रशासन के द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करी जा रही है सड़क पूरी तरह से गड्ढों तबदील हो चुकी है कई किलोमीटर सड़क में तो बनने के बाद से डामरीकरण तक नहीं हुआ है गांव में पेयजल की भी भारी दिक्कत है किशोर ने बताया अगर उनकी मांगों की शासन प्रशासन अनदेखी करता है और सड़क में डामरीकरण नहीं करता है तो समस्त आगर चाक की जनता 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने कहा बदहाल सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं सरकार रेगुरू क्षेत्र की लगातार अनदेखी कर रही है नेता सिर्फ गांव में वोट मांगने आते हैं और झूठे वादे कर जाते हैं वहीं गांव के युवाओं का कहना है नेता तभी वोट मांगने आए जब सड़क में डामरीकरण और गांव को पानी पिलाए युवाओं ने इस बात के पोस्टर गांव की सीमाओं में लगा दिए हैं इस दौरान दिनेश सिंह मेहता, रमेश मेहता, राजेंद्र मेहता ,कमल मेहता ,कमल बिष्ट, नीरज जोशी आदि युवा मौजूद रहे

जरूरी खबरें