Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: लोहाघाट:पंपिंग योजना सुचारु न होने व हैंडपंप के खराब होने पर दिगालीचोड़ के ग्रामीण ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 25, 2024
पंपिंग योजना सुचारु न होने व हैंडपंप के खराब होने पर दिगालीचोड़ के ग्रामीण ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन लोहाघाट ब्लाक के दिगालीचोड़ क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दिगालीचोड़ पंपिंग पेयजल योजना को सुचारु करने तथा पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग को लेकर  आक्रोश जताते हुए गुरुवार  हैंडपंप के पास बैठकर जल संस्थान व जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया पंकज पांडे वह अन्य ग्रामीणों ने बताया दिगालीचौड बाजार क्षेत्र में विगत 10 दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है जल संस्थान से बार-बार हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग करने के उपरांत भी जल संस्थान द्वारा आज-कल, आज-कल कहकर टाल दिया जा रहा है और नाही जलनिगम के द्वारा क्षेत्र के लिए बन रही पंपिंग पेयजल योजना का कार्य पूरा कर योजना को सुचारु किया जा रहा है ग्रामीणो ने जलसंस्थान व जलनिगम से जल्द हैंडपंप को ठीक किये जाने तथा पंपिंग पेयजल योजना को चालू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा दिगालीचौड बाजार में एकमात्र हैंडपंप होने से बाजार क्षेत्र में लोगों को पानी न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। लोगों द्वारा जल्द ही हैंडपंप को ठीक कराए जाने की जल संस्थान से मांग की गई है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा ने कहा लोगों की मांग जायज है जल संस्थान व जल निगम ने लोगों की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए प्रदर्शन करने में ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, ममता देवी, मनीष वर्मा, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें