Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: चंपावत:नौलापानी के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार प्रशासन को दी सूचना रोड नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 30, 2024
नौलापानी के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार प्रशासन को दी सूचना रोड नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे चंपावत जिले के दूरस्थ नौलापानी के ग्रामीणों के द्वारा भी लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है शनिवार को ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की सूचना एसडीम चंपावत के माध्यम से डीएम चंपावत को दे दी है ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत नोलापानी के कठोल से फुलवाडी , गुगरानी मथीयाबाज के छीड़ा तोक मोटर मार्ग निर्माण न होने के कारण लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर जोशी ने बताया सड़क निर्माण के अलावा तालियावाज हाई स्कूल के इंटर कॉलेज की घोषणा के 2 वर्षों बाद भी कक्षा का संचालन नहीं हुआ है गांव के लिए पेयजल योजना नहीं बन पाई है ग्रामीण बूद बूद पानी को तरस रहे हैं तथा गांव की महिलाएं व बच्चे कई दूर जाकर पानी ढोने को मजबूर है उन्होंने कहा सरकार की इस अपेक्षा के चलते नौलापानी के ग्रामीण इस बार दोनों बूथों में वोट नहीं डालेंगे तथा चुनाव का पूर्णतया बहिष्कार करेंगे मालूम हो इस बार समस्यायाओं को  लेकर चंपावत जिलेेे में चुनाव बहिष्कार की बाढ़ सी आ गई  जबकि प्रशासन के सामने अधिक से अधिक मतदान कराने की चुनौती है जिसकेेे लिए डीएम चंपावत के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रात दिन जुटी है

जरूरी खबरें