Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट और पिथौरागढ़ में टनल से होकर गुजरेंगे वाहन सर्वे कार्य हुआ पूरा लोहाघाट में बनेगी दो टनल चंपावत में बाईपास की डीपीआर हुई तैयार

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 1, 2024
लोहाघाट और पिथौरागढ़ में टनल से होकर गुजरेंगे वाहन सर्वे कार्य हुआ पूरा लोहाघाट में बनेगी दो टनल चंपावत में बाईपास की डीपीआर हुई तैयार जल्द लोहाघाट पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क से टनलों से होकर गुजरेंगे वाहन संबंधित विभाग ने बाईपास निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है जहां लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से पाटन पाटनी तक लगभग 6 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा जिसमें दो टनल बनाई जाएगी जिनकी लंबाई लगभग 2 किलोमीटर होगी बाईपास निर्माण से लोहाघाट में 377 पिथौरागढ़ में 1955 मकान टूटने से बच गया जिस कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है तथा हजारों की संख्या में पेड़ कटने से बच गए हैं मालूम हो पूर्व में हुई सर्वे में बाईपास निर्माण में हजारों पेड़ों के कटने के कारण एनजीटी ने दोबारा से सर्वे के निर्देश दिए थे वही पिथौरागढ़ में लगभग 14 किमी लंबा बाइपास एंचोली से जाजरदेवल पुलिस चौकी तक बनाया जाएगा। जिसमें शहरी क्षेत्र में लगभग 2.50 किमी लंबा बाइपास टनल से गुजरेगा। यहां भी दो टनल बनाई जाएंगी। वही चंपावत में करीब 9 किलोमीटर लंबा बाईपास मुरीयानी से तिलोंन तक प्रस्तावित है बाईपास के सर्वे के बाद इसकी डीपीआर भी एनएच के द्वारा तैयार कर ली गई है बाईपास बनने से तीनों शहरों को जाम के झाम से निजात मिलेगी वही बाईपास बनने से चंपावत के लगभग 500 से अधिक मकान और दुकान टूटने से बच गए लोहाघाट व पिथौरागढ़ में एनएच ने बाईपास का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है पिथौरागढ़ में लगभग 2.50 किलोमीटर व लोहाघाट में 2.14 किलोमीटर लंबी टनल बाईपास में बनाई जाएगी

जरूरी खबरें