Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: तीर्थयात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा दो बच्चों समेत युवती की मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 20, 2023
♥तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा दो बच्चों सहित युवती की मौत जनपद पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने जा रहा यात्रियों से भरा एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो बच्चों सहित एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुचाया गया जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया। आज शाम उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दिव्यांश 6 वर्ष, दीप्ती 4 वर्ष दोनों पुत्र-पुत्री सुरेश, कमलेश 20 वर्ष पुत्री सोमपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को एम्स रेफर कर दिया♥

जरूरी खबरें