Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तरकाशी: खीर गंगा में बादल फटने से धराली बाजार हुआ मलवे में तब्दील । कई लोगों की बहने की सूचना

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

उत्तरकाशी भारी बारिश के चलते खीर गंगा ने मचाया उफान ,

खीर गंगा में बादल फटने से धराली बाजार हुआ मलवे में तब्दील ।

कई लोगों की बहने की सूचना

गंगा घाटी के खीर गंगा में मची तबाही ।

जिला प्रशासन मौके पर । उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में दैवीय आपदा का कहर एक बार फिर देखने को मिला है धराली में खीर गंगा की ऊंची पहाड़ी पर बादल फटने के कारण मलवा गांव में आ गया जिसमें बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है कई मकान इस मलबे की चपेट में आ गए और मलवे के साथ बहते भी नजर आ रहे हैं सूचना मिलते ही प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ मौके पर पहुंच गया है भाजपा विधायक विनोद चमोली का कहना है विभिन्न माध्यमों से सरकार को भी इसकी सूचना मिली है स्थानीय अधिकारियों को तुरंत बचाव एवं राहत पहुंचने की दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं हालांकि नुकसान का आकलन करना अभी मुश्किल है लेकिन जिस तरह से मालवा गांव की तरफ आता दिख रहा है उससे भारी नुकसान की संभावनाएं जताई जा रही है । कई लोगों के बहाने की आशंका है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहाधराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।हर्षिल घाटी के धराली में खीर गंगा में 1.42 मिनट पर बादल फटने से धराली बाजार तबाह हो गया है मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हर्षिल से आर्मी को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है ।

जरूरी खबरें