Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

: उत्तराखंड:भाजपा दो-तीन दिन में कर सकती है नगर निकाय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा /प्रत्याशी चयन को लेकर गहनता से चल रहा है मंथन /दावेदारों की बड़ी दिल की धड़कन

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
भाजपा दो-तीन दिन में कर सकती है नगर निकाय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा दावेदारों की बड़ी दिल की धड़कन उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज संकेत देते हुए कहा पार्टी के सभी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो तीन हो जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा उम्मीदवार जीत की गारंटी है इसलिए दावेदारों की संख्या भी काफी अधिक हैं इसलिए पार्टी प्रत्याशी तय करने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस के पास उम्मीदवारों का ही टोटा पड़ा है, कई सीटों पर उनके पास उम्मीदवार खड़े करने के लिए नहीं है अन्यथा वे आरक्षण निर्धारण का रोना नहीं रोते। वही प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा पार्टी मुख्यालय में आज पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा के दूसरे दिन आज गढ़वाल मंडल के जनपदों के निकाय प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। जिसमें देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, रुड़की, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार के सभी नगर निगम, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष 3 नामों का पैनल तैयार किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में सामने आए नामों के पैनल पर अगले दो दिन में प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में चर्चा की जाएगी। जिसके बाद निगम महापौर नामों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के उपरांत ही घोषणा की जाएगी। फिलहाल भाजपा में टिकट को लेकर दावेदारों की धड़कनें बड़ी हुई है

जरूरी खबरें