Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत चंपावत से पहली बार हेलीसेवा ने भरी उड़ान , कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बने पहले यात्री 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत चंपावत से पहली बार हेलीसेवा ने भरी उड़ान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की 'उड़ान' योजना के तहत गुरुवार को पिथौरागढ़- हल्द्वानी, हल्द्वानी- मुनस्यारी, हल्द्वानी-चंपावत हवाई सेवाओ का वर्चुअली शुभारंभ किया।हेली सेवा के प्रथम दिन हल्द्वानी से एक सवारी मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत आई व एक सवारी चंपावत से हल्द्वानी गई चंपावत से हल्द्वानी के लिए पहले यात्री के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट रहे उनके द्वारा सरकार की पुरानी योजना की सराहना करी गई।इससे पूर्व जिला पंचायत सभागार में चंपावत से हेली सेवा का वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में पहली बार, हवाई टैक्सी के रूप में एक छोटे विमान का इस्तेमाल सेवाओं के लिए किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण स्थान हैं। जहां पर पर्यटकों के आने जाने की सहजता के लिए हवाई सेवा महत्त्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि हेली सेवा से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन की सुविधा के साथ साथ आपात स्थिति में बीमार व गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को त्वरित उपचार मिल सकेगा। इसके लिए हवाई सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। जिसके लिए नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ओएलएस सर्वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा के संचालन हेतु प्रधानमंत्री मोदी एवं उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस हैलीसेवा से स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलने के साथ ही गंभीर बीमार व्यक्ति को उपचार हेतु हायर सेंटर ले जाने में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य के अतिरिक्त जो लोग कोविड के बाद वापस अपने घर लौट रहे हैं अर्थात रिवर्स पलायन में भी उन्हें इस सेवा का लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि यहॉ के बीरान पड़े गांव जिन्हें लोग भूतिया गांव की संज्ञा दे रहे थे इस सेवा से लोग इन गांवों को लौटेंगे जहॉं अब देवता निवास करेंगे और लोग रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मानसखंड मंदिरों के भी दर्शन करना चाहते हैं उन्हें यह सेवा लाभ प्रदान करेगी शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लोगों को सुगमता का अनुभव करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल दोनों ही में विमान सेवा से जुड़ रहे हैं जो बेहद हर्ष का विषय है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। जनपद में हेली सेवा प्रारंभ करने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,महामंत्री मुकेश कलखुड़िया द्वारा अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हैलीसेवा से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें