Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नाली में बहा देंगे जनता को नहीं देंगे पानी। महीनों से नाली में बह रहा है जेजेएम योजना का जल।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते होने लगे अल्ट्रासाउंड। गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते होने लगे अल्ट्रासाउंड। गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत।लोहाघाट। सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान के निर्देश पर अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में पूरे हफ्ते अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं। पूरे हफ्ते अल्ट्रासाउंड होने से दूर दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को बड़ी राहत मिली है।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के द्वारा अब पूरे हफ्ते गर्भवती महिलाओं व मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। मालूम हो लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के द्वार आंखों में दिक्कत होने की वजह से लंबे समय से हफ्ते में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब डॉक्टर सोनाली के द्वारा हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड किए जाने लगे है जिससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है। दूर दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों ने हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड सेवा देने के लिए सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें