Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

सूचना

: उधम सिंह नगर:प्रेमी के घर की छत से कूदी प्रेमिका अस्पताल में भर्ती पुलिस की सूझबूझ से बची जान 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
प्रेमी के घर की छत से कूदी प्रेमिका अस्पताल में भर्ती पुलिस की सूझबूझ से बची जान उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र मैं प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां पर प्रेमी से दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग के शक में प्रेमिका ने पुलिस की मौजूदगी में ही प्रेमी के मकान की छत से छलांग लगा दी। घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जयनगर नंबर 3 का है जहां पर एक युवती छत से कूदती हुई नजर आ रही है। यह युवती डोईवाला की रहने वाली बताई जा रही है। इस युवती का आरोप है कि इसकी महिला दोस्त ईशानी की मित्रता जयनगर नंबर 3 के रहने वाले सोनू से थी। सोनू बिष्ट नोएडा में नौकरी करता है। उस से कोई सम्पर्क न होने पर यह युवती उस युवक से मिलने दिनेशपुर जयनगर आ पहुची बाद मे सोनू से मिलने की बात कहते हुए छत पर चढ़ गई कहने लगी जल्दी से सोनू को मेरे सामने लाओ नहीं तो मैं इस छत से कूद जाऊंगी यह हाई वोल्टेज ड्रामा कल शाम 8:00 बजे से शुरू हुआ। मौके पर दिनेशपुर पुलिस व 112 की टीम भी मौजूद रही। और आज सुबह युवती ने छत से छलांग लगा दी इसके बाद दिनेशपुर पुलिस और 112 की सूझबूझ से कपड़ों की चादर बनाते हुए युवती को बचा लिया और प्राथमिक उपचार के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेशपुर की प्रभारी सीओ निहारिका तोमर ने बताया प्रेम प्रसंग के मामले के चलते युवती ने छत से छलांग लगाई है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें