Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: पौड़ी जिले में जंगल की आग की चपेट में आने से दो युवकों की मौत दोस्त की शादी में शामिल होने दिल्ली से आए थे युवक

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 11, 2023
  पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई दोनो युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से दोस्त के गांव सेडियाखाल आए हुए थे जंगल में घूमने के दौरान अचानक से जंगल में फैली आग की चपेट में दोनो युवक आ गए और बुरी तरह से झुलस गए इस हादसे में 28 वर्षीय कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे 21 वर्षीय युवक विकास को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया राजस्व विभाग ने दोनो युवकों का पंचनामा भरकर दोनों युवको का पोस्टमार्टम संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में करवाने के बाद युवकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। वही युवकों की मौत से परिवार व क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है

जरूरी खबरें