Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: रुद्रपुर कोर्ट के बाहर लड़की ले जाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर चले लात घुसे

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 10, 2023
कोर्ट के बाहर लड़की को लेकर दे दना दन   उधम सिंह नगर जिला कोर्ट के बाहर लड़की को ले जाने के लेकर दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले । लात घूंसे चलने का वीडियो बनाकर राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में लड़का और लड़की कोर्ट में जा रहे थे कि इसी बीच लड़की के परिवार वालो ने अपनी लड़की को ले जाने को लेकर लड़के और उसके परिजनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लड़की को अपने साथ में ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में कोर्ट के बाहर जमकर मारपीट हो गई। काफी समय तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया। जिसके बाद पुलिस भी सूचना पर मोके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को अपने साथ सिडकुल चौकी ले गई। जहां दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वही इस पूरे मामले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है । बताया जा रहा है कि लड़की बंगाली समुदाय से है तो लड़का बाल्मीकि समुदाय से है दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली है। जिसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद चल रहा है। जो कि आज मारपीट में बदल गया

जरूरी खबरें