Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: लोहाघाट:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर लोहाघाट नगर के व्यापारियों ने लगाया भंडारा हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 22, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर लोहाघाट नगर के व्यापारियों ने लगाया भंडारा हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोहाघाट नगर के व्यापारियों ने काफी धूमधाम से मनाया व्यापारियों ने नगर की खड़ी बाजार ,एकता चौक ,स्टेशन बाजार में भंडारा लगाया भंडारे में हजारों आने जाने वाले यात्रियों व भक्तों ने राम जी का प्रसाद ग्रहण किया नगर की खड़ी बाजार में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने हलवे का भंडारा लगाया जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तो वही स्टेशन बाजार व एकता चौक बाजार के व्यापारियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया था व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी व नगर के व्यापारियों ने कहा आज सैकड़ो वर्षों के बाद वह शुभ घड़ी आई है रामलला अयोध्या में विराजे हैं जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था उन्होंने कहा नगर के व्यापारियों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को काफी धूमधाम से मनाया वहीं स्टेशन बाजार में राम भक्त डीजे में बज रही राम धुन में थिरकते हुए नजर आए कार्यक्रम में पप्पू वर्मा ,बल्लू उप्रेती, सतीश खर्कवाल ,अनिल देव ,धीरेंद्र खोलिया, मनोज जजरिया, महेश खोलिया, श्याम ढेक,दीपक मुरारी पंकज ढेक,अर्जुन ढेक सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें