Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

: उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने ली शपथ

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 28, 2023
केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड हाई कोर्ट नैनीताल में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है। नव नियुक्त न्यायाधीसो ने शुक्रवार को शपथ ली । केन्द्र सरकार के विशेष सचिव राजेन्द्र कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित के अलावा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारतीय शर्मा को बतौर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। तीनों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण की तिथि से मानी जायेगी। अब उत्तराखण्ड हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत अब न्यायाधीशों की संख्या आठ हो गयी है। नव नियुक्त न्यायाधीसो ने शुक्रवार को पद की शपथ ले ली है । मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी द्वारा नव नियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलवायी गई ।

जरूरी खबरें