Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

सूचना

: बाराकोट:बैक करने में अल्टो गिरी खाई में तीन घायल 2 गंभीर

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 19, 2024
बैक करने में अल्टो गिरी खाई में तीन घायल 2 गंभीर मंगलवार शाम 6:30 बजे बारकोट ब्लॉक के तड़ीगांव में एक अल्टो कार संख्या uk05 ta 2688 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए जिसमे चालक मनोज कुमार (28) s/o उमेश राम निवासी तरी गांव तथा संजय तिवारी (28 )वर्ष s/o उमेश चंद्र निवासी डोबाभागू गंभीर रूप से घायल हों गए तथा अजय कुमार s/o हरीशराम मामूली रूप से चोटिल हो गया वहीं दुर्घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला तथा ग्रामीण निर्मल कुमार, पंकज कुमार ,मनोज तिवारी तथा उमेश तिवारी के द्वारा घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर करन ने घायलों का उपचार किया डॉक्टर करन ने बताया चालक मनोज कुमार तथा संजय तिवारी को गंभीर चोटे लगी है जिन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है वही ग्रामीणों ने बताया चालक मनोज कुमार सवारी छोड़ने तड़ी गांव आया था वह गाड़ी को बैक कर रहा था तभी अचानक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा तथा नोमाना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय जोशी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है घायलों के उपचार में वार्डबाय दीपक बिष्ट ,संदीप वर्मा ,हिमांशु मेहरा ,विक्रम सिंह भास्कर गढ़कोटी ,सागर जोशी अमन जोशी के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें