Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:बगोटी में गंगेश्वर महादेव का तीन दिवसीय जागर जारी युवा जागर गायक गोविंद धामी ने बांधा समां

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 8, 2024
बगोटी में गंगेश्वर महादेव का तीन दिवसीय जागर युवा जागर गायक गोविंद धामी ने बांधा समां सुदूर गुमदेश के मडलक के बगोटी गांव में गंगेश्वर महादेव का तीन दिवसीय जागर लगा है, शनिवार को क्षेत्र के डॉक्टर सतीश पांडे ने बताया युवा जागर गायक मजपीपल के गोविंद सिंह धामी के द्वारा अपनी लोक गायन कला से समां बांधा जा रहा है। पांडे ने कहा भगवान शंकर के गंगेश्वर धाम की पूरे गुमदेश क्षेत्र में मान्यता है। गंगेश्वर का शिव मंदिर महाकाली नदी तट के प्रबल शक्तियुक्त मंदिर माना जाता है। गंगेश्वर का मंदिर पंचेश्वर से दो किमी दूर नदी के प्रवाहित होने की दिशा की ओर स्थित है। महाकाली नदी तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव का मंदिर उसके ठीक ऊपर बगोटी गांव में स्थापित है। यहां के लोग हर तीसरे वर्ष गंगेश्वर महादेव को जागर देते हैं। जिसमे प्रतिभाग के लिए यहां के देश प्रदेश में रहने वाले लोग भारी संख्या में आते हैं। जागर में लोक परंपरा की पूरी झलक देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी प्रवीण पाण्डेय, पुजारी हेमंत सिंह पुजारी, पंडित दीनानाथ पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, हरीश चंद्र पाण्डेय, डा सतीश पांडेय, पुरन सिंह, जगदीश पांडेय, पूरन पांडेय, पीतांबर पांडेय, हयात सिंह, गिरीश पांडेय, महेश सिंह, कैलाश पांडेय आदि सभी ग्रामीणों द्वारा योगदान दिया जा रहा है। जागर गायन में गोविंद धामी के साथ हयात सिंह सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें