Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:सिंगदा में चोरों ने सरकारी कूड़ादानो की चोरी का किया प्रयास ग्रामीणों के जागने से चोर कूड़ादान छोड़ हुए फरार कूड़ादानों को ले जाने के लिए वाहन लेकर पहुंचे थे चोर 

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 21, 2024
सिंगदा में चोरों ने सरकारी कूड़ादानो की चोरी का किया प्रयास ग्रामीणों के जागने से चोर कूड़ादान छोड़ हुए फरार कूड़ादानों को ले जाने के लिए वाहन लेकर पहुंचे थे चोर बाराकोट ब्लॉक के सिंगदा गांव में अज्ञात चोरों ने शनिवार देर रात गांव में लगे कूड़ादानों को चोरी करने का प्रयास किया चोर कूड़ादानों को ले जाने के लिए वाहन लेकर आए थे रविवार को सिंगदा ग्राम प्रधान बसंत सिंह सामंत ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार रात लगभग 12:00 के आसपास कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा उनके द्वारा गांव में लगाए गए कूड़ेदानों को चोरी करने का प्रयास किया उन्होंने बताया कूड़ेदान को गाड़ी में डालने के दौरान हुई आवाज से कूड़ेदान के पास के मकान में रहने वाले किशन सिंह जाग गए उनके द्वारा हल्ला करने तथा टोर्च की रोशनी करने पर चोर कूड़ेदान को सड़क में फेंक कर अपने वाहन में बैठकर फरार हो गए सामंत ने बताया आजकल सभी ग्राम सभाओ में कूड़ेदान लगे हैं और चोर उन्हें चोरी करने के प्रयास कर रहे हैं ग्राम प्रधान ने पुलिस से इन चोरों का पता लगाने की मांग करी है

जरूरी खबरें