Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो पा रहा है समस्याओं का समाधान। समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 29, 2025

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो पा रहा है समस्याओं का समाधान। समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश की जनता की समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 लांच किया था ।ताकि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो पाए और जनता को भी काफी आस जगी थी कि जब उनकी अधिकारी नहीं सुनेंगे तो वह सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करेंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान होगा। मामला चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक का है ।जहां शिकायतकर्ता चंद्र मोहन पांडे के द्वारा बताया गया किहमारे गांव में घिंगारु कोट से बास बसवाड़ी तक 4 किलोमीटर सड़क की कटिंग होनी है तथा सांगो से घिंगारु कोट को तक डामरीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जाना था। जो कि विभाग के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जिस कारण गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया उनके द्वारा विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वारा कोई उचित कार्रवाई अब तक नहीं की गई। चंद्र मोहन पांडे ने बताया उनके द्वारा कई बार सीएम हेल्पलाइन से मदद मांगी गई फिर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई ।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन्हें बताया गया कि विभाग द्वारा राजस्व विभाग को पत्र प्रेषित किया है पत्र विभाग में लंबित है।पांडे ने एक बार फिर से सीएम हेल्पलाइन से मदद मांगी है तथा मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं बताया सड़क न होने से ग्रामीणों को रोज कई दिक्कतो का सामना करना पड़ता। पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

जरूरी खबरें