Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: देहरादून:पहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
पहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार पहाड़ की महिलाओं तथा उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने वाला आखिरकार 25000 का इनामी जतिन चौधरी सलाखों के पीछे पहुंच गया है जतिन के खिलाफ उत्तराखंड के अंदर पूर्व में चार मुकदमे दर्ज है दरअसल सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड वासियों को अभद्र टिप्पणी करने वाला जतिन उर्फ खाटू हरिद्वार जनपद का रहने वाला है थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था देश छोड़कर भागने की सूचना के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए 25000 का इनाम भी जतिन के ऊपर रखा हुआ था एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाईलैंड से वापस भारत आने पर उसे डिटेल करने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल टीम का गठन करते हुए उसे आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है जतिन काफी शातिर किस्म का युवक है उसके खिलाफ पूर्व में 307 जैसे दो मुकदमे एक हरिद्वार और एक देहरादून में दर्ज है इसी तरह कुल उसके ऊपर चार मुकदमे अभी तक दर्ज हुए हैं पहाड़ी समुदाय के लोगों के ऊपर सोशल मीडिया पर अश्लील अभद्र टिप्पणी करने के बाद उत्तराखंड के अंदर काफी आक्रोश लोगों के अंदर देखा गया था इसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन जतिन थाईलैंड भागने में कामयाब रहा था। लेकिन कानून के लंबे हाथो से नहीं बच सका

जरूरी खबरें